{"_id":"60cb7c4c8ebc3e348d21cb8f","slug":"child-abused-accused-arrested-siddharthnagar-news-gkp398469581","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्षीय बालक से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात वर्षीय बालक से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बालक से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक से कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार शाम की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक सात वर्षीय बालक को गांव का ही एक युवक बुलाकर खेत की ओर लेकर चला गया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म की कोशिश करने लगा। बालक की चीख-पुकार सुनकर मां खेत में पहुंची। मगर तब तक आरोपी मौके से भाग निकला। बालक ने आरोपी को नाम बताया। बच्चे की मां ने भवानीगंज पुलिस को तहरीर दी और मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया। साथ ही आरोपी को क्षेत्र के ही भड़रिया चौराहे के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।