फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chiefs' picketing for rights

अधिकार को लेकर प्रधानों का धरना, सौंपा मांगपत्र

Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Chiefs' picketing for rights
अधिकार को लेकर प्रधानों का धरना
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर धरना
संवर्ग से जुड़े 11 बिंदुओं का मांगपत्र बीडीओ को सौंपा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के आह्वान पर जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ग्राम प्रधानों ने धरना दिया। बाद में खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से 11 बिंदुओं का मांगपत्र भेजा गया।
सदर ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित धरना 11 बिंदुओं को लेकर दिया गया। ग्राम निधि खाते से समूहों के द्वारा सामुदायिक शौचालयों में नियुक्त कर्मी को देने वाले धनराशि पर तत्काल रोक लगाने, मानदेय 50 हजार और पेंशन की सुविधा, प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस निर्गत करने, कार्यदायी संस्थाओं को पंचायत से अनापत्ति लेने की अनिवार्यता, पोषाहार का सत्यापन पंचायत स्तर से कराने, प्रधानों का एक करोड़ का बीमा कराने, मनरेगा में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने, ब्लॉक परिसर में बैठने की उचित व्यवस्था, राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त की धनराशि बढ़ाने, प्रतिमाह डीएम, सीडीओ, एसपी के साथ बैठक कराने, मनरेगा और ग्राम निधि का कन्वर्जन कदापि नहीं कराने जैसे बिंदु शामिल थे। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में खंड विकास अधिकारी संगीता यादव को मांगपत्र सौंपा गया। चंद्रजीत जायसवाल, अमजद अली, गिरजेश, अनारकली, सुनीता यादव, रामदास, तौलन प्रसाद, पार्वती, बुद्धिसागर चौरसिया, विश्वनाथ शुक्ला, विजय मणि त्रिपाठी, दूधनाथ यादव, मोहम्मद नईम, मुनिराम आदि उपस्थित रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम प्रधानों ने 11 बिंदुओं का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। संगठन के बस्ती मंडल अध्यक्ष ताकीब रिज्वी और निवर्तमान ब्लॉक महामंत्री दिलीप पांडेय के नेतृत्व में संपन्न कार्यक्रम में रणजीत सिंह, प्रेम कुमार गौतम, इश्तियाक अहमद, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद अयूब, अश्वनी उपस्थित थे। लोटन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में मांगपत्र सौंपा गया। कमलेश चौरसिया, प्रवेश शुक्ल, तीरथ चौहान, अरबाज चौधरी, भारत, जितेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शंभू जायसवाल, निसार अहमद, अशोक चौरसिया उपस्थित थे। भनवापुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अगुवाई में धरना दिया। बाद में सहायक विकास अधिकारी भनवापुर को सौंपा। इस दौरान लवकुश ओझा, भीम चौधरी, कुंवरजी मिश्रा, चंद्रभान चौधरी, मथुरा प्रसाद यादव, नफीस अहमद मलिक, शिवरतन अग्रहरी आदि मौजूद थे। ढेबरूआ प्रतिनिधि के मुताबिक बढ़नी ब्लाक पर धरने के बाद अध्यक्ष सुरेंद्र चौबे की अगुवाई में बीडीओ सतीश सिंह को मांगपत्र सौंपा। रविंद्र शर्मा, कमलेश चौधरी, अजय प्रताप, चिंकू चौधरी, तबरेज आलम, विजय प्रकाश पांडेय मौजूद थे। खेसरहा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्ष तुफैल अहमद की अगुवाई में प्रभारी खंड विकास अधिकारी सुशील पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सत्यप्रकाश पांडेय, चंद्रेश यादव, आशुतोष पांडेय विवेक राय, संगम तिवारी, शिवेंद्र द्विवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की अगुवाई में धरना
शोहरतगढ़। ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम की अध्यक्षता में धरना दिया। संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आने वाली समस्याओं और ग्राम प्रधानों के हित लड़ाई संगठन जोरदार ढंग से लड़ेगा। अजीज अहमद, करम हुसैन, सद्दाम हुसैन, विक्रम यादव, पंकज चौबे, संजय प्रसाद, श्रवण कुमार जायसवाल, सुनील सिंह, वीरेंद्र, अब्दुल रशीद, यार मोहम्मद, सद्दाम उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने दिया समस्या समाधान का भरोसा
प्रधान संघ ने सीडीओ को सौंपा 17 बिंदुओं का मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जिला इकाई ने बुधवार को जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सीडीओ से मिला। इस दौरान सीएम के नाम संबोधित प्रधानों की समस्याओं से संबंधित 17 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं को तत्काल निराकरण कराने का भरोसा दिया।

विकास भवन में जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव की अगुवाई में दिए ज्ञापन में ग्राम निधि के खातों से समूह के द्वारा सामुदायिक शौचालयों में नियुक्त कर्मियों को दिए जा रहे धनराशि पर तत्काल रोक लगाने, प्रधानों का मानदेय 50 हजार प्रतिमाह करने एवं 10 हजार पेंशन, ग्राम प्रधानों पर हो रहे जानलेवा हमलों को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस में वरीयता देने, ग्राम प्रधानों का एक करोड़ का निशुल्क बीमा कराने, परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प एवं बिजली बिल के लिए अलग से बजट देने, ग्राम शिक्षानिधि जो अध्यापक एवं अभिभावकों के संयुक्त खाते से भुगतान होता है उसमें प्रधानों के नाम शामिल हो, मनरेगा में रोजगारसेवकों का हस्तक्षेप बंद होने तथा मनरेगा में समूहों की ओर से थोपे जा रहे मेट व्यवस्था को समाप्त करने आदि 17 सूत्रीय मांगपत्र सीडीओ को सौंपा और उनसे इसे मुख्यमंत्री के पास भेज कर समस्या निदान कराने की मांग की। जिला प्रवक्ता विजय यादव, राजेश पासवान, बांसी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण मुरारी यादव, जवाहिर यादव, राज नारायण यादव, सुहेल अहमद, राम किशुन, विनोद वर्मा आदि प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed