{"_id":"62c870ec880ad8152d4c2252","slug":"chess-start-from-13-july-siddharthnagar-news-gkp443057857","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों से भी निकलेंगे शतरंज के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों से भी निकलेंगे शतरंज के खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों से भी निकलेंगे शतरंज के खिलाड़ी
- 13 जुलाई से पांच अगस्त के बीच होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए 13 जुलाई से पांच अगस्त तक शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
बीएसए के निर्देश के मुताबिक प्रत्येक विकास खंड के विद्यालयों पर तीन सेट शतरंज की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराकर उनमें से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को चुनना होगा। शतरंज का खेल जानने वाले शिक्षक इस दौरान मार्गदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 13 से 15 जुलाई को प्राथमिक स्तर और जूनियर स्तर की एक-एक बालक और बालिका की टीम प्रतिभाग करेगी। जिसके बाद 19 से 21 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन संकुल शिक्षक की देखरेख में होगा। न्याय पंचायत स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ब्लॉक स्तर पर 27 से 29 जुलाई के बीच हिस्सा लेंगे, जिसका मार्गदर्शन एआरपी करेंगे। ब्लॉक से प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक और बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल चार खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेेंगे। दो से पांच अगस्त के बीच जिला स्तर तक पहुंचने वाले खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को भी शामिल किया जाएगा।