स्वास्थ्य मेले में 188 मरीजों की हुई जांच
इटवा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भदोखर, जिगिना, कठेला और झकहिया में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 188 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सबसे अधिक मरीज त्वचा रोग के रहे। जांच के बाद मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुबह से ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ लग गई। एक-एक करके 188 मरीजों ने अपनी जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह व दवाएं लीं। पीएचसी भदोखर में 25 मरीज, जिगिना में 32 मरीज, झकहिया में 100 मरीज व पीएचसी कठेला में 31 मरीजों का उपचार किया गया। सबसे अधिक 22 त्वचा से संबंधित मरीज रहे। आठ मरीज मधुमेह के रहे। आरोग्य मेले में चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कुल 57 पुरुष, 70 महिलाओं व 61 बच्चों ने दवाएं लीं। पीएचसी भदोखर में लगे स्वास्थ्य मेले का चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने निरीक्षण किया और आवश्यक सलाह दी।