फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chatrpal posted to Kotwal

छत्रपाल बने त्रिलोकपुर के कोतवाल

Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chatrpal posted to Kotwal
छत्रपाल बने त्रिलोकपुर के कोतवाल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें कई थानेदारों को इधर से उधर भेजा गया है। फेरबदल की इस कड़ी में बांसी कोतवाली से हटकर पीआरओ बने निरीक्षक छत्रपाल सिंह जिम्मेदारी संभाले भी नहीं थे कि उन्हें इस बार त्रिलोकपुर थाने का कोतवाल बनाया गया। एसओ इटवा ज्ञानेंद्र कुमार राय को चिल्हिया एसओ बनाया गया। जबकि चिल्हिया एसओ रहे यशवंत सिंह को बांसी कोतवाल में एसएसआई बनाया गया। निरीक्षक मिथलेश राय को पुलिस लाइंस से पीआरओ एसपी बनाया गया। एसओ मिश्रौलिया पंकज कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष इटवा बनाया गया। एसआई घनश्याम सिंह को पुलिस लाइंस से थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बनाया गया। निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइंस से क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया। उपनिरीक्षक अजय कुमार गुप्ता पुलिस लाइंस से कठेला समय माता थाना में भेजा गया। तीन महिला सिपाहियों को इधर से उधर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed