फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Changes were seen in the attitude of Prime Minister Narendra Modi

बदले-बदले नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवर

Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Changes were seen in the attitude of Prime Minister Narendra Modi
बीएससी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बदले-बदले नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज का सोमवार को लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तेवर सात वर्ष पहले से बदला-बदला नजर आया। लोकसभा चुनाव प्रचार में फरवरी 2014 में इसी बीएसए ग्राउंड में उन्होंने बेहद तल्ख तेवर में विपक्ष पर हमला किया था। उसके विपरीत इस बार स्वास्थ्य सुविधा और विकास की बात कर शालीन तरीके से विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा।
सात वर्ष पूर्व चुनावी जनसभा में उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार और प्रदेश की सपा सरकार के साथ बसपा पर भी खूब तंज कसे थे। विपक्षी नेताओं पर परिवारवाद समेत चुभने वाले कई व्यंग्य तीर छोड़े थे। तब लोगों ने जमकर तालियां बजाई थीं। बतौर प्रधानमंत्री सोमवार को इस जिले की पहली जनसभा में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर जोर दिया और विपक्ष पर हमलावर कम रहे। उन्होंने विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं की तुलनात्मक बात रखते हुए सात वर्ष पूर्व की केंद्र सरकार और चार वर्ष पूर्व की प्रदेश सरकार पर निशाना तो साधा, लेकिन शालीनता पूर्वक।
विज्ञापन

उनके इस बार के भाषण में विपक्षियों पर व्यंग्य के तीर बेहद कम प्रयोग हुए। हां, उन्होंने पहले की खराब स्वास्थ्य सुविधा से होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए खुद को आम लोगों से जोड़ने की भरपूर कोशिश की। वर्ष 2014 की उनकी जनसभा में शामिल रहे लोगों का कहना था कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तेवर बदला हुआ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधव बाबू के बहाने पार्टी नेताओं की कुर्बानियों की दिलाई याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में माधव बाबू के बहाने पार्टी नेताओं की कुर्बानियों को याद किया। उन्होंने कहा पार्टी की सफलता के पीछे कई लोगों के बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। भाजपा के मजबूत होने और केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाने के पीछे पार्टी के ऐसे ही कई वरिष्ठ नेताओं का हाथ रहा। उनमें एक माधव प्रसाद त्रिपाठी रहे, जिनके नाम पर यह मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ।

वीआईपी गेट पर झुंझलाए सांसद
वीआईपी गेट से कई समर्थकों के साथ अंदर प्रवेश करने के दौरान सांसद जगदंबिका पाल एक महिला सुरक्षाकर्मी के टोकने पर झुंझला गए। सांसद के साथ जा रहे भाजपा नेता को महिला सुरक्षाकर्मी की ओर से रोकने पर उन्होंने कहा कि छूकर नहीं, दूर से बात कीजिए। इसके बाद वह अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed