फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Certificate given to 107 children in the camp

Siddharthnagar News: शिविर में 107 बच्चों को दिया प्रमाणपत्र

Sun, 03 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Certificate given to 107 children in the camp
दिव्यांग शिविर में बच्चों की जांच करते डॉ संजय शर्मा।
सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र बढ़नी में शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत छह वर्ष से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के चयन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्र के बेसिक स्कूलों के 80 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। जिसमें 52 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

20 बच्चों को जांच के लिए आगे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बांसी बीआरसी पर आयोजित शिविर में 90 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें 55 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिया गया जबकि 25 बच्चों को आगे की जांच के लिए रेफर किया गया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि यह शिविर बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर लगाया गया था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से बढ़नी में डाॅ. अंगद वर्मा, डाॅ. शमीम अहमद, डाॅ. संजय कुमार शर्मा, बांसी में डॉ विमल द्विवेदी व डा. संजय गुप्ता ने सभी बच्चों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed