फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Certificate given in Virtual Program

सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम में युवाओं को मिला प्रमाणपत्र

Wed, 23 Jun 2021 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Certificate given in Virtual Program
वर्चुअल कार्यक्रम में दिया गया प्रमाणपत्र
विज्ञापन

सीएम की देखरेख में स्वरोजगार संगम एवं ऋण वितरण मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से स्वरोजगार संगम एवं ऋण वितरण मेला के वर्चुअल कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें स्वीकृत ऋण प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। विकास भवन के एनआईसी में संपन्न कार्यक्रम के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, डीएम दीपक मीणा, सीडीओ पुलकित गर्ग की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के वीडियो कांफ्रेसिंग में वित्तीय वर्ष 2021-22 अंतर्गत जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 106 लाभार्थियों को 162.53 लाख की ऋण स्वीकृत प्रमाणपत्र मिला। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत 79 लाभार्थियों को 110.31 लाख, एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत 40 लाभार्थियों को 86.81 लाख का ऋण स्वीकृत हुआ है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वसीम खान को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत देवेंद्र प्रताप सिंह को 11 लाख, एक जनपद एक उत्पाद योजनांतर्गत भानुप्रताप सिंह को 10 लाख तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत जयप्रकाश को दो लाख तथा सूर्यकांत शर्मा को पांच लाख का स्वीकृत ऋण प्रमाण-पत्र दिया गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज, लीड बैंक अधिकारी ओमप्रकाश अग्रहरि, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed