{"_id":"69fa4ffe3d01e2df1a05cd2c","slug":"census-training-training-given-on-how-to-fill-in-the-app-correctly-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157663-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना प्रशिक्षण : सही तरीके से एप में भरने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना प्रशिक्षण : सही तरीके से एप में भरने का दिया प्रशिक्षण
Wed, 06 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। जनगणना कार्य में प्रशिक्षण शिक्षकों को जानकारी देने के लिए शोहरतगढ़ नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को प्रशिक्षण का दूसरा चरण आयोजित किया गया। ट्रेनरों ने टीवी स्क्रीन के माध्यम से शिक्षकों को आवासीय व गैर आवासीय मकानों व खपरैल में रहने वालों की जनगणना कर एप में विभिन्न कालम को पूरी पारदर्शिता के साथ फीड करने के उपाय बताए।
फील्ड ट्रेनर राम विलास चौधरी व अशोक कुमार ने बताया कि सात से 21 मई तक स्वजनगणना का कार्य होगा, इसमें मकान मालिक परिवार के सभी सदस्यों का नाम व मकान ने स्वयं दिए गए एप में भर सकते हैं। 22 मई से 20 जून तक प्रशिक्षण प्राप्त किए शिक्षक घर-घर जाकर जनगणना मतदान और मकानों के सूचीकरण का कार्य करेंगे। कहा कि सभी शिक्षकों को इस लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि जनगणना कर एप में फीड करते समय किसी प्रकार की गलती न होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान राजेश कुमार,अनिल प्रताप, राजीव त्रिपाठी, सदरे आलम, अश्वनी कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।