फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CDO examine the low voting

कम मतदान वाले बूथों पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Thu, 16 Dec 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
CDO examine the  low voting
सीडीओ ने कम मतदान की समीक्षा की, वोट देने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीडीओ पुलकित गर्ग ने नौगढ़ तहसील के लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में कम मतदान वाले केंद्र ग्राम पंचायत कोडरा ग्रांट में खुली बैठक कर कम मतदान के कारणों की समीक्षा की। साथ ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
मतदाता जागरूकता अभियान में लोकसभा निर्वाचन 2019 व विधान सभा निर्वाचन 2017 में कम मतदान, अधिक मतदान वाले केंद्रों को चिह्नित किया गया था। जहां ब्लॉक के नोडल अधिकारी एवं सुपरविजन के लिए वरिष्ठ अधिकारी को भेजकर बैठक की गई। खुली बैठक में कम एवं अधिक मतदान का कारण ज्ञात करने के साथ ही अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए प्रेरित किया गया। कोडरा ग्रांट में सीडीओ पुलकित गर्ग ने कम मतदान का कारण पूछा तो ग्रामीणों ने बूथ का दूर होना, मतदाता सूची में नाम सही नहीं होने, रमजान का महीना होने आदि कारण बताए। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव के लगभग 25 प्रतिशत लोग बाहर रहते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने मतदान प्रतिशत में सुधार के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसी क्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने नौगढ़ एवं बर्डपुर ब्लॉक, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने मिठवल एवं खेसरहा, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श ने डुमरियागंज एवं भनवापुर तथा उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने बढ़नी में बैठक आयोजित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लोगो को जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बीएलओ, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed