फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CCTV on nepal border

नेपाल ने भारत सीमा पर लगाए छह सीसीटीवी कैमरे

Sun, 07 Jun 2020 08:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
CCTV on nepal border
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ककरहवा(सिद्धार्थनगर)। नेपाल सरकार ने भारतीय सीमा से सटे क्षेत्र की निगरानी मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है।
इसी क्रम में भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर पर आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल ने छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से तीन सीमा के मुख्य मार्ग पर एपीएफ कैंप के सामने, दो कालीदह मोड़ और एक कैमरा बॉर्डर के अन्य मार्गों की पुख्ता निगरानी के उद्देश्य से लगाया गया है।

भारत से सटी नेपाल की सीमा का सुरक्षा का दायित्व नेपाल सरकार ने एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स), नेपाल प्रहरी व कुछ खुफिया एजेंसियों को दे रखा है। अब उस सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ककरहवा बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम एपीएफ कैंप में बनाया गया है। एपीएफ के इंस्पेक्टर धर्मा थापा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा को और बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed