{"_id":"6193e8928119b0080c2910b9","slug":"cbi-s-lucknow-team-raided-in-etawah-area-in-pornography-case-siddharthnagar-news-gkp416573020","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की लखनऊ टीम का इटवा क्षेत्र में छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की लखनऊ टीम का इटवा क्षेत्र में छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की लखनऊ टीम का इटवा क्षेत्र में छापा
इटवा (सिद्धार्थनगर)। चाइल्ड पोर्नोग्राफी (बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो) मामले देश में एक हिस्से में दर्ज एक मुकदमे में एक साथ कई जिलों में सीबीआई ने छापा डालकर इससे जुड़ी जानकारियां एकत्र कीं। इसी से जुड़े मामले में जिले के इटवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैराडीह गांव में सीबीआई की टीम ने छापा मारा। एक युवक का लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान सीबीआई की टीम जांच के लिए लेकर गई। हालांकि जिले में कोई जिम्मेदार इस मामले में कुछ बताने से बच रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दर्ज एक मुकदमे में सीबीआई की दिल्ली मुख्यालय से मिले निर्देश पर लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने इटवा थाने के ग्राम विशुनपुर बैराडीह निवासी एक युवक के घर छापा मारा। टीम ने युवक के घर पर जांच की। इस दौरान टीम युवक का मोबाइल फोन, लैपटॉप व अन्य आवश्यक कागजात जांच के लिए अपने साथ ले गई है। यह युवक कुछ साल पहले गांव के पास बाइक मैकेनिक का काम करता था। बाद में दिल्ली चला गया। कुछ दिन पहले लौटा था। बार-बार सिमकार्ड बदलता रहता था।
बताया जा रहा है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस से जुड़ा कोई अहम सुबूत टीम के हाथ लगा था। उसके बाद लखनऊ की टीम धमक पड़ी। हालांकि टीम के सदस्यों ने किसी से बात नहीं की। बताया जा रहा है कि जांच में बड़ा पर्दाफाश होने वाला है। टीम में इंस्पेक्टर आरएन सिरोथिया, एसआई अभय कुमार, सीपी अरुण कुमार शामिल बताए जा रहे हैं।