फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cash and Litchi laden vehicle snatched at knifepoint

Siddharthnagar News: चाकू दिखाकर नकदी व लीची लदी गाड़ी छीनी

Sat, 03 Jun 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cash and Litchi laden vehicle snatched at knifepoint
इटवा/शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित राप्ती नदी के पास शनिवार सुबह 6:30 लीची लदी मैजिक लेकर आ रहे व्यवसायी से लूट का मामला सामने आया है। कारोबारी के मुताबिक सात की संख्या में आये लोगों ने चाकू दिखाकर लीची से लदी वाहन, 35 हजार रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। पीड़ित ने इटवा थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इटवा कस्बा निवासी कौशल साहू के मुताबिक वे शनिवार सुबह 6:30 बजे दिलीप कुमार की किराये की मैजिक गाड़ी पर बस्ती से लीची खरीदकर आ रहे थे। गाड़ी दिलीप कुमार का ड्राइवर श्रीराम चला रहा था। अभी वह डुमरियागंज कस्बा के उत्तर राप्ती नदी पर बने पुल को पार कर ही रहा था कि डुमरियागंज दो व्यक्ति जिन्हें वह जानता है और उनके साथ पांच अन्य अज्ञात लोग आए और वाहन को रोक लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर 35 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और 79 हजार रुपये की लीची लदी गाड़ी को लेकर डुमरियागंज की तरफ चले गए। पीड़ित ने इटवा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अरविंद मौर्य ने कहा कि मामला डुमरियागंज थाना क्षेत्र का है। वहीं एसओ डुमरियागंज विन्देश्वरीमणि तिवारी का कहना है कि मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर ही मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed