{"_id":"6217cf4dc5c7875992126a0a","slug":"case-will-be-registered-against-42-personnel-absent-in-training-siddharthnagar-news-gkp428045051","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 कर्मियों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 कर्मियों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 42 कर्मियों पर दर्ज होगा केस
सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को 42 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद मतदान कर्मियों ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान भी किया।
मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने नियमानुसार व पारदर्शी तरीके से विधानसभा चुनाव में मतदान कराने की जानकारी दी। मतदान कर्मियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन दो पालियों में 2208 कर्मियों का प्रशिक्षण होना था। इसमें प्रत्येक पाली में 1104 कर्मियों का प्रशिक्षण होना था। प्रशिक्षण में 42 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कराने और एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन में प्रशिक्षण में अनुपस्थित एवं छूटे कर्मियों का 25 फरवरी को दूसरे पाली में दो बजे से पांच तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।