{"_id":"646e4b731f386537410e5178","slug":"case-registered-on-the-charges-of-being-beaten-up-siddharthnagar-news-c-7-1-180152-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोलबंद होकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोलबंद होकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
Wed, 24 May 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भारतभारी गांव निवासी व्यक्ति ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों पर मंगलवार की देर रात गोलबंद होकर पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भारतभारी निवासी राम सूरत पांडेय ने बुधवार के देर शाम डुमरियागंज थाना पर तहरीर देकर कहा कि वह मंगलवार के देर शाम अपने घर के सामने पंप से पानी का छिड़काव कर रहे थे कि सगे पट्टीदार प्रेम शंकर पांडेय अपनी मोटरसाइकिल से आए और पाइप पर गाड़ी चढ़ाते हुए हमारे ऊपर चढ़ा दिए। जिससे हमें चोट आई, जब हमने मना किया तो आग बबूला हो गए और मारने-पीटने लगे। उनके परिवार विजय शंकर पांडेय, शेषदत्त पांडेय, नीलम पांडेय, गोविंद पांडेय आदि गोल बंद होकर हमें और हमारे परिवार को मारने पीटने लगे। इसमें परिवार के कई लोगों को गंभीर चोट आई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाए। इस संबंध डुमरियागंज थाना प्रभारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक करवाई की जाएगी।