फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered for violation of code of conduct on five

पांच पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज

Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered for violation of code of conduct on five
पांच पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिना अनुमति के वाहन में भाजपा का प्रचार सामग्री ले जाने के मामले में इटवा थाने की पुलिस ने चालक सहित पांच लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में क्षेत्र में मझौवा के पास चेकिंग के दौराना बिना अनुमति के वाहन में पोस्टर और हैंडबिल ले जाते हुए पकड़ा गया। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
रविवार को एसडीएम इटवा, सीओ इटवा और एसओ इटवा की मौजूदगी में क्षेत्र के मझौवा चौराहे पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट अभिषेक मिश्र चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान एक वाहन आई, जिसमें प्रचार सामग्री नहीं लदा हुआ था। जांच में पाया गया कि वाहन की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन

चेकिंग में वाहन में पोस्टर और हैंडबिल पाया गया। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने इटवा थाना में तहरीर देकर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करवाया। इस संबंध में एसओ इटवा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मझौवा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जांच में बिना अनुमति के वाहन पाया गया। उसमें प्रचार सामग्री रखी गई थी। वाहन स्वामी प्रदीप गिरि समेत पांच लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed