{"_id":"6581f17860d69b9c8501b24c","slug":"case-registered-against-doctor-and-staff-for-assault-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-10067-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चिकित्सक एवं स्टाफ पर मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चिकित्सक एवं स्टाफ पर मारपीट का केस दर्ज
Wed, 20 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के हुसेनगंज स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल संचालक एवं अस्पताल कर्मियों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने हुसेनगंज निवासी अधिवक्ता बुद्धिसागर पांडेय की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
अधिवक्ता बुद्धिसागर पांडेय ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि हॉस्पिटल के पीछे उनका मकान स्थित है। हास्पिटल संचालक डॉ. नितिन अग्रवाल एवं अस्पताल कर्मियों ने उनके बाउंड्रीवाल के अंदर शौचालय की टैंक का सीवर पानी गिरा दिया है। जिससे वहां लगी सब्जियां खराब हो गई और पूरा घर बदबू से भर गया। इससे उनका व परिवार का रहना मुश्किल हो गया। इसकी शिकायत करने जब वह अस्पताल पर गए तो वहां डॉ. नितिन अग्रवाल और कर्मचारियों ने उन्हें गाली और धमकी देते हुए बाहर कर दिया। पुलिस ने मामले में डॉ. नितिन अग्रवाल और अस्पताल कर्मियों विरुद्ध केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।