फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case on the head on the complaint of the laborer

महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप, काम करने गई थी भगा दिया

Thu, 10 Jun 2021 09:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Case on the head on the complaint of the laborer
मजदूर की शिकायत पर प्रधान पर केस
विज्ञापन

मनरेगा में काम देने से मना करने का आरोप
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के कैथवलिया गांव की मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
औराताल। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के कैथवलिया गांव की एक महिला ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा में काम देने से मना करने और भगा देने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायती पत्र देकर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि ग्राम प्रधान ने महिला के आरोप को निराधार बताया है।
कैथवलिया रेहरा में मनरेगा का कार्य जारी है। जहां दो दिन पहले गांव की ही मिथिला निषाद नाम की महिला मनरेगा में मजदूरी करने गई थी। उसका आरोप है कि ग्राम प्रधान वीरेंद्र दत्त उर्फ छोटे यादव ने उसे भगा दिया। कारण पूछने पर प्रधान ने कहा गांव के सभी कार्डधारक काम करेंगे, मगर तुम्हें काम नहीं करने देंगे। इसके बाद उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। महिला का आरोप है कि प्रधान ने पुलिस के सामने भी उससे दुर्व्यवहार किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला अपने नाबालिग बच्चे को काम पर लगाना चाहती थी, इसलिए मना किया गया। वह झूठा आरोप लगा रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विधायक ने किया थाने का निरीक्षण
डुमरियागंज। क्षेत्रीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को डुमरियागंज थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद इंस्पेक्टर केडी सिंह को थाना परिसर में आने वाले फरियादियों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने को कहा। इसके अलावा फरियादियों के शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed