{"_id":"65317fd60a4a1269950d9486","slug":"case-of-riot-registered-against-six-people-who-thrashed-and-burnt-the-house-three-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6853-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिटाई करके घर जलाने वाले छह लोगों पर बलवा का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिटाई करके घर जलाने वाले छह लोगों पर बलवा का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला नईडहर में खेत से होकर गुजरने पर पिटाई करके आरोपियों ने जला दिया था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला नईडहर गांव में बुधवार को फसल लगी खेत से होकर बाइक से आने-जाने के लिए मना करने पर पीटने और गांव पहुंचकर घर जलाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है। इसमें तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला नईडहर निवासी दिलीप (28) बुधवार को अपने गांव के बगल शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकाही गांव में पाकड़ की पेड़ के नीचे बैठकर ताश खेल रहा था। इसी बीच उसे गांव के ही छह लोगों ने पीट दिया था। इसके बाद गांव में पहुंचकर घर को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में सारा सामान जलकर राख गया हो गया था। पीडि़त ने इस मामले में मिश्रौलिया पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को बलवा सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया था।
बृहस्पतिवार आरोपी जगदीश, सहेदव, फूलचंद को गिरफ्तार लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया, जबकि रामसेवक, गोवर्धन और रामबृक्ष अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स दूसरे दिन भी तैनाती रही। अधिकारी पल - पल मामले की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया अरविंद कुमार ने बताया कि छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें तीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। तीन अन्य की गिरफ्तारी जल्द ही हो जाएगी।