फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case filed against 11 teachers who got jobs with the help of fake documents

फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाले 11 शिक्षकों पर केस दर्ज

Thu, 24 Jun 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 11 teachers who got jobs with the help of fake documents
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 11 शिक्षकों पर केस दर्ज
ढेबरुआ, शोहरतगढ़ और चिल्हिया थाने में दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा
बीईओ ने दी तहरीर, कागजात में गड़बड़ी मिलने के बाद हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 11 शिक्षकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। संबंधित ब्लॉक के बीईओ की तहरीर पर शोहरतगढ़ पुलिस ने पांच, ढेबरुआ और चिल्हिया पुलिस ने तीन-तीन शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच में अभिलेख फर्जी पाए जाने के बाद कार्रवाई हुई है।
जिले में फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने का मामला थम नहीं रहा है। फर्जीवाड़े के इस खेल की जांच एसटीएफ गोरखपुर की टीम भी कर रही है। मगर फर्जीवाड़े की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कुछ माह पूर्व सदर, उसका और मोहाना थाने मेें फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। एक बार फिर जांच में 11 शिक्षक फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करते हुए पाए गए। इसके बाद संबंधित ब्लॉक के बीईओ ने तहरीर देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बाबत सीओ शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि ढेबरुआ, शोहरतगढ़ और चिल्हिया थाने में संबंधित बीईओ की तहरीर पर 11 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा मेें केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाने में दर्ज केस
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बीईओ शोहरतगढ़ की तहरीर पर कुमारी स्नेहलता बरनवाल निवासी आपचौकी थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया, सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय मदरहना शोहरतगढ़, रिंकी यादव निवासी छतई थाना खजनी जनपद गोरखपुर, सहायक शिक्षक रमवापुर थाना शोहरतगढ़, विवेकानंद कुमार निवासी पांडेयपुर थाना कैंट जनपद वाराणसी, सहायक शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी लाला जोगिया थाना शोहरतगढ़, रिती निवासी कुइंचवर थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया, सहायक शिक्षक पकड़ी लाला जोगिया थाना शोहरतगढ़, रामप्रकाश सिंह निवासी देवरिया, सहायक शिक्षक लक्ष्मीनगर बसहिया थाना शोहरतगढ़ के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेबरुआ थाने में दर्ज मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ दिनेशचंद चौधरी के मुताबिक बीईओ की तहरीर पर ज्योति श्रीवास्तव निवासी मदईया जयराम जनपद आजमगढ़ सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय डड़उल थाना ढेबरुआ, निवेदिता सिंह निवासी कुईचवर थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया सहायक शिक्षक पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानपुर, शालिनी सिंह निवासी बहियारी बघेल थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय मड़नी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

चिल्हिया थाने में दर्ज केस
एसओ चिल्हिया यशवंत सिंह ने बताया कि बीईओ शोहरतगढ़ की तहरीर पर विकास राय निवासी छपड़ा थाना बनकटा जनपद देवरिया सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय सिसई, अवनीश कुमार सिंह निवासी फुलवरिया थाना भाटपाररानी जनपद देवरिया सहायक शिक्षक तलतोरा थाना चिल्हिया, किरन सिंह निवासी छरना गोबरहिया थाना गगहा जनपद गोरखपुर सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय परसिया शोहरतगढ़ के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed