{"_id":"6532c80d6a29f264ef00e9dc","slug":"carrying-sand-on-bicycle-sifting-garbage-in-the-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-6922-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइकिल से ढो रहे बालू, छलनी कर रहे कूड़ा नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइकिल से ढो रहे बालू, छलनी कर रहे कूड़ा नदी
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के नदी पर बालू खनन के बाद बना गड्ढ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाना क्षेत्र में हो रहा खनन, कार्रवाई नहीं होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद
दिनभर में मजदूर एक साइकिल से 25 से 30 बोरी बालू ढोते हैं
दिन रात हो रहे खनन के बाद भी पुलिस को नहीं लग रही भनक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में खनन से कूड़ा नदी छलनी हो रही है। खनन माफिया ने बड़े वाहनों के बजाय साइकिल से मजदूरों को बालू ढोने में लगाया है ताकि इसकी प्रशासन को इसकी भनक न लगे और उनका धंधा भी चलता रहे। खनन के कारण नदी में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जांच और कार्रवाई नहीं होने से खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं।
सरकार की तमाम कवायदों के बावजूद बालू के अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। भोर होते ही साइकिल सवार मजदूर बोरा लेकर नदी के किनारे पहुंच जाते हैं। दिनभर में लगभग 50 साइकिल चालक बालू ढोते रहते हैं। इस गोरख धंधे पर अंकुश लगाने में राजस्व विभाग और पुलिस असफल है, वजह उन्हें इसकी भनक तक नहीं है।
यहां हो रहा है खनन
जिले के लोटन क्षेत्र के गढ़मोर, महथावल, सेमरी के घाटों पर खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। मजदूर सुबह 4 बजे से ही साइकिल लेकर नदी के घाटों पर पहुंच जाते हैं। नदी से बालू निकालकर अड्डे पर पहुंचाया जा रहा है, जहां से बिक्री हा रही है। इससे कटान होने का जोखिम बढ़ गया है।
विज्ञापन
लगभग पचास साइकिल सवार दिनभर में पांच से छह चक्कर लगाकर बालू ढोते हैं। एक साइकिल पर पांच बोरी बालू रखते हैं, जिससे प्रतिदिन एक साइकिल सवार 25 से 30 बोरी बालू नदी से निकाल लेते हैं। आए दिन हो रहे खनन से पुलिस, प्रशासन व खनन महकमा अनभिज्ञ बना हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस को चकमा दे रहे खनन माफिया
शहर व गांव की सड़कों पर 112 नंबर की गाड़ियां घूमती हैं। बावजूद इसके खनन माफिया पूरी तरह से सक्रिय हैं। दिनभर खनन होने से पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठता है, कि खनन माफिया इतने सक्रिय है कि प्रशासन को भी इसकी भनक नही लग रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
कूड़ा नदी में यदि खनन हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। बालू खनन करने वालाें पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. ललित कुमार मिश्रा, एसडीएम नौगढ़