फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cardholders will get sugar

82 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को अक्टूबर से मिलेगी चीनी

Mon, 24 Aug 2020 07:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
cardholders will get sugar
82 हजार अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगी चीनी
विज्ञापन

आयुक्त खाद्य विभाग ने सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक को भेजा पत्र
प्रत्येक कार्डधारक को प्रति माह एक किग्रा की दर से तीन माह में मिलेगी चीनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अंत्योदय कार्ड धारकों को अक्टूबर माह से चीनी वितरित किए जाने के लिए खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है। प्रत्येक कार्डधारक को प्रति माह एक किग्रा की दर से त्रैमासिक आधार पर चीनी वितरित की जाएगी।

चार वर्ष पूर्व तक अंत्योदय, बीपीएल कार्डधारकों को कोटे की दुकानों पर रियायती दर पर चीनी वितरित की जाती थी। इसके बाद कोटे की दुकानों पर चीनी का आवंटन बंद हो गया। अब एक बार फिर से अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी वितरित किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे जिले के 82,510 अंत्योदय कार्डधारकों को प्रत्येक माह एक किग्रा चीनी मिलेगी। आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग ने सहकारी चीनी मिलों और चीनी निगम की ओर से जिले के लिए तीन माह अक्टूबर से दिसंबर 2020 तक की 247.530 मीट्रिक टन (एमटी) चीनी का आवंटन किए जाने निर्देश दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के लिए प्रतिमाह 4094.5 एमटी की दर से तीन माह के लिए 12283.5 एमटी चीनी आवंटित की जाएगी। डीएसओ बृजेश मिश्र का कहना है कि शासन की तरफ से अभी कोई निर्देश नहीं मिला है, निर्देश मिलेगा तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद अंत्योदय कार्डधारक तीन माह का आवंटन
बस्ती 89067 267.201 एमटी
संत कबीरनगर 53441 160.323 एमटी
सिद्धार्थनगर 82510 247.530 एमटी
कुशीनगर 117136 351.408 एमटी
गोरखपुर 126392 379.176 एमटी
देवरिया 105680 317.040 एमटी
महराजगंज 66619 199.857 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed