{"_id":"61b63fd8ac049a15bd451a50","slug":"car-hit-pool-3-injurd-siddharthnagar-news-gkp419651917","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, तीन घायल
पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार पुल से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोट ही आई।
जानकारी के अनुसार पथरा थाना क्षेत्र में ग्राम झहरांव के पास यह हादसा हुआ। तेज गति से आ रही कार नहर पर बने पुल से टकरा गई। कार पर सवार लोग डुमरियागंज से बांसी की ओर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद कार में सवार लोगों को निकाला गया। उन्हें मामूली चोट आई थी। कार में बैठे सभी तीन लोग महराजगंज के रहने वाले थे। कार से सुरक्षित निकलने के बाद उन्होंने अपने किसी संपर्क वाले का वाहन बुलाया और उसमें बैठकर चले गए।