फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car fell into ditch, death of three friends - fourth critical

खाई में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत-चौथा गंभीर

Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Car fell into ditch, death of three friends - fourth critical
बांसी के सोनखर गांव स्थित मलंग बाबा स्थान के पास हुई घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खाई में गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत-चौथा गंभीर
विज्ञापन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित मलंग बाबा स्थान के पास मंगलवार देर रात कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे में खाई में चली गई। हादसे में कार सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। एक साथ हुई तीन युवकों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
बांसी कोतवाली के सोनखर गांव निवासी विपिन (20), धर्मपाल (23), विशाल (19) व संतू मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे कार से एक साथ घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि सूपा से गांव लौटते समय बभनी के निकट मलंग बाबा के स्थान के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में चली गई। हादसा देखकर मौक से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची और चारों युवकों को बाहर निकालती, तब तक विशाल, धर्मपाल व विनीत की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जबकि, कार मालिक का छोटा भाई संतू गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों का पंचनामा करके रात में ही पोस्टमार्टम करवा दिया। सुबह शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, इस हादसे के बाद सोनखर और बांसी कस्बे में मातम छाया हुआ है। जिन युवकों की जान गई, उनके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन मौत की खबर मिलने के बाद घर पहुंचने वालों की आंखें नम हो जा रही थीं। जिस प्रकार से कार सड़क के किनारे खाई में जाकर गिरी है, उससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि चालक को एकाएक झपकी आ जा जाने से कारण कार अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। इस संबंध कोतवाल भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी सुरेशचंद रावत, सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, सीओ बांसी देवी गुलाम सिंह, सीओ अखिलेश कुमार वर्मा सहित जोगिया, शोहरतगढ़, गोल्हौरा और सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने पानी में घुसकर शवों को बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद जगदंबिका पाल भी रात में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। परिवार के लोगों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed