फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Car collides with tractor while saving bike

Siddharthnagar News: बाइक को बचाते समय ट्रैक्टर से भिड़ी कार

Tue, 19 Dec 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tractor while saving bike
सिद्धार्थनगर। नगर आजाद नगर मोहल्ले से होकर गुजरने वाली नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर सिंचाई विभाग आफिस के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। वाहन को गुजरने में दिक्कत हो रही है। सोमवार को निर्माण स्थल के आसपास करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार चालक ट्रैक्टर से टकरा गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


नगर में नाले का निर्माण चल रहा है। सड़क पर मिट्टी गिरा दिया गया है। जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सोमवार को शहर में काफी भीड़ रही। सिंचाई विभाग के पास निर्माणाधीन स्थल पर सड़क की एक ही साइड से वाहनों के आवाजाही से लोग खासे परेशान हुए। इसी दौरान बाइक को बचाने के चक्कर में एक कार चालक दिनेश चंद्रा निवासी नौगढ़ ट्रैक्टर से टकरा गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के कुछ देर बाद तक जाम लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को हटवाकर जाम को समाप्त कराया। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed