फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Campaigning will stop today, candidates and supporters threw their power

आज थमेगा प्रचार, प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने झोंकी ताकत

Mon, 28 Feb 2022 10:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Campaigning will stop today, candidates and supporters threw their power
आज थमेगा प्रचार, प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर कर रहे जनसंपर्क
सिद्धार्थनगर। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम को बंद हो जाएगा। प्रचार के अंतिम दौर में जिले में विभिन्न दलों के बड़े नेताओं की धमक ने जहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है, वहीं प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
जिले की कपिलवस्तु, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़ एवं डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। तीन मार्च को मतदान के दो दिन पहले ही एक मार्च की शाम चुनाव प्रचार बंद हो जाना है, इसके बाद 10 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे। प्रचार अभियान के अंत समय में सभी विधानसभा क्षेत्रों में सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी एवं समर्थकाें ने जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वह गांव-गांव और घर-घर पहुंच लोगों को सामाजिक एवं जातीय समीकरण के आधार पर जीत की संभावना बताते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों को पूरा कराने और समस्याओं का निदान कराने का भरोसा देते हुए मतदाता को अपने पाले में लाने के लिए हरसंभव जतन करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क
इटवा। इटवा के सपा प्रत्याशी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने क्षेत्र के ग्राम खरदेवरी, अहिरौली, दुर्गाजोत, कनवर में सोमवार को मतदाताओ से संपर्क करके अपने लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की विभाजन की नीतियों, व्यापारियों के उत्पीड़न, छुट्टा पशुओं से किसानों का नुकसान व भाजपा कार्यकर्ताओं के आतंक की समाप्ति के लिए सपा को मजबूत करना आवश्यक है। इस अवसर पर बेचई यादव, उदयभान तिवारी, सुबराती, पारसनाथ विश्वकर्मा, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया ने क्षेत्र के सिकोटवा, अमहवा, फागुजोत, खीरीडीहा, लोटन, यूसुफपुर, पड़री, भरिया, मीरवापुर, शेखाजोत, ठाकुरापुर, बनियाडीह और नेतवर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में ही सबका सम्मान सुरक्षित रहेगा एवं विकास कार्य को गति मिलेगी। इस दौरान अशोक कन्नौजिया, मोहम्मद हकीम, रूपेश मिश्र, दिनेश कन्नौजिया, सुरेंद्र मिश्रा व दिनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed