{"_id":"669ed13cd366f6f4b80e8464","slug":"camp-of-disabled-persons-empowerment-department-will-be-held-on-29th-july-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121222-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 29 जुलाई को लगेगा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 29 जुलाई को लगेगा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का शिविर
Tue, 23 Jul 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आवेदन के साथ-साथ लाभार्थियों के चिह्नांकन की होगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 29 जुलाई को डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में शिविर लगाया जाएगा। जहां ग्रामीण क्षेत्र के अलावा डुमरियागंज व बढनीचाफा नगर पंचायत के लोग भी शामिल होंगे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, नवीन पेंशन, शादी विवाह, दुकान निर्माण, शल्य चिकित्सा एवं यूडीआईडी कार्ड आवेदन आदि के लिए लाभार्थियों का चिह्नांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में आवेदन कराया जाएगा। इसमें समस्त दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, कान की मशीन, व्हीलचेयर, वैशाखी, ब्लाइंड स्टिक, शल्य चिकित्सा के लिए चिह्नांकन, नवीन पेंशन, दुकान निर्माण, संचालन योजना शादी पुरस्कार योजना, यूडीआईडी के लिए आवेदन शामिल हैं। शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों यानि दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा से नीचे ग्रामीण क्षेत्र 4,6080 रुपये एवं शहरी क्षेत्र 5,6460 रुपये निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड दो फोटो, मोबाइल नंबर आदि लाना आवश्यक है।
बीडीओ ने अधीनस्थ कर्मियों को संबंधित ग्राम पंचायतों से दिव्यांगजन व लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया है। साथ ही ग्राम प्रधानों से भी सहयोग का आह्वान किया है।