{"_id":"618bf87a2da28e08fb33f0be","slug":"came-to-drink-beer-and-took-off-the-bike-siddharthnagar-news-gkp4158907146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर पीते आया और ले उड़ा बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बियर पीते आया और ले उड़ा बाइक
विज्ञापन
बियर पीते आया और ले उड़ा बाइक
सिद्धार्थनगर। मंगलवार शाम सिद्धार्थ तिराहे के पास स्थित मॉडल शॉप के सामने से बदमाश बाइक ले उड़ा। उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी एक युवक सिद्धार्थ तिराहे के पास स्थित बियर की दुकान के सामने बाइक खड़ी करके कहीं चला गया था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसी दौरान एक युवक बियर पीते हुए आया और एक-एक करके वह दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों में चाबी लगाने लगा। उसी दौरान एक बाइक में चाबी लगी और उसे लेकर वह निकल गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी सारी हरकत कैद है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि नगर में अपराधियों को बेखौफ होकर वारदात करना आम आदमी के लिए खतरनाक है। बीते दो माह में कुछ वारदात ऐसी हुई हैं। इससे पहने नगर में इसी एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। हालांकि पुलिस इस मामले का पर्दाफाश कर चुकी है।
इधर बाइक चोरी की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरी करने वाले की धरपकड़ में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में सदर कोतवाल पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम छानबीन में लगी है। जल्द ही चोरी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।