फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Came from Mumbai with HIV, then left medicine and went to earn

मुंबई से आए एचआईवी लेकर, फिर दवा छोड़कर गए कमाने

Thu, 20 Jan 2022 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Came from Mumbai with HIV, then left medicine and went to earn
मुंबई से आए एचआईवी लेकर, फिर दवा छोड़कर गए कमाने
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में करीब 454 अधिक एचआईवी पॉजिटिव लोगों को अपनी सेहत की चिंता नहीं है। उन्होंने एआरटी (एंटी रिट्रो वायरल ट्रीटमेंट) की दवा छोड़ दी है। इनमें 150 से अधिक लोग ऐसे हैं, जो मुंबई, दिल्ली से लौटे तो उनकी रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई थी और उन्होंने एआरटी सेंटर की दवा छोड़कर, फिर महानगरों को लौट गए। स्वास्थ्य विभाग के लोगों को ऐसे लोगों की तलाश है, ताकि उन्हें फिर से दवाएं मुहैया कराई जा सकें।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 4960 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं, जिनमें 4280 लोग ही नियमित रूप से दवा ले रहे हैं। 454 लोगों ने बिना सूचना के ही दवा छोड़ दी है। उनके बताए गए मोबाइल फोन नंबर पर बात नहीं हो पा रही है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता, उनके घर पहुंचते हैं तो परिवार के लोग बताते हैं कि वे कमाने चले गए हैं। ऐसे लोगों के घर पहुंचने वाले कार्यकर्ता पूरी गोपनीयता बरतने के साथ उन्हें परामर्श देकर दवा देने की कोशिश करते हैं। जो लोग कमाने चले गए हैं, उनके बारे में पता लगाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

कहीं भी मिल सकती है दवा
डॉक्टरों के अनुसार, नियमित दवा खाने वाले एचआईवी पॉजिटिव लोगों की सेहत जल्दी खराब नहीं होती है। कई बार गंभीर स्थिति में पहुंचने के बाद लोग दवा लेने आते हैं। इस कारण उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है। लापरवाही करने वाले लोगों से एचआईवी संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी रहती है। एआरटी सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है और उसे कमाने के लिए दूसरे शहरों में जाना है तो एआरटी सेंटर से रिपोर्ट लेकर जाए तो देश के किसी भी क्षेत्र में दवा मिल जाएगी। वहां के एआरटी सेंटर से रिक्वेस्ट भेजवा दें तो एआरटी सेंटर से ऑनलाइन रिपोर्ट भेज दी जाएगी और उसे नि:शुल्क दवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed