फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Call came after DM's inspection... send 30 thousand otherwise you will be dismissed.

Siddharthnagar News: डीएम के निरीक्षण के बाद आया फोन... 30 हजार भेजो वरना बर्खास्त हो जाओगी

Wed, 27 Nov 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Call came after DM's inspection... send 30 thousand otherwise you will be dismissed.
ज्ञापन दिखाती पीड़ित ​शि​क्षिका।
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सूपा राजा प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला प्रधानाचार्य निरीक्षक के बाद कार्रवाई की धमकी देकर ऑनलाइन 30 हजार रुपये पेमेंट की डिमांड करने का मामला सामने आया है। धमकी से डरी प्रधानाचार्य ने डीएम से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा और मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निरीक्षण और कार्रवाई के नाम पर रकम मांगे जाने की बात सामने आने के बाद हलचल मचा हुआ है। वहीं, जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के बांसी अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा की प्रधानाध्यापिका जया साहनी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति पर जिलाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी होने के नाम पर धन मांगने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में प्रधानाध्यापिका कहा है कि बीते सोमवार को जिलाधिकारी की ओर से सुबह 9:45 बजे प्राथमिक विद्यालय सूपाराजा का निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति कम थी। जिसके संदर्भ में मुझे लगभग शाम चार बजे एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि अभी आपके पास जिलाधिकारी कार्यालय से फोन आएगा तो ठीक से बात कर लीजिगा। इसके बाद तत्काल एक नंबर से फोन आया कि मैं जिलाधिकारी कार्यालय से बोल रहा हूं। डीएम साहब ने आपके विद्यालय की जांच किया है, जिसमें कमियां मिली हैं। पांच बजे मीटिंग है, मुझे उसमें आपकी फाइल ले जानी है।

अगर आपकी फाइल मीटिंग में गई तो आप बर्खास्त कर दी जाएंगी। इससे बचने के लिए उसने रुपये की डिमांड और तीन अलग-अलग नंबर भेजा और कहा कि इस नंबर पर 30 हजार गूगल या फोन पे कर दीजिए। प्रधानाध्यापिका ने शिकायती पत्र में सभी नंबर देते हुए व्यक्तियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed