{"_id":"60ddf1358ebc3e0d9117c2d2","slug":"cake-cut-on-the-birthday-of-former-cm-siddharthnagar-news-gkp4002799171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर मनाई पूर्व सीएम का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर मनाई पूर्व सीएम का जन्मदिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम के जन्मदिन पर काटा केेक
पौधरोपण, गरीबों में राशन सामग्री का पैकेट वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि गरीबों मजदूरों, पिछड़े वर्ग, दलितों एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ ही उच्च वर्ग की भलाई के लिए सपा सरकार ने हमेशा काम किया है। आमजन बीजेपी सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। पूर्व विधायक विजय पासवान, रामकुमार यादव, सरफराज भ्रमर, मो. इद्रीश पटवारी राइनी, जमील सिद्दीकी, इंद्रासना त्रिपाठी, तौलेश्वर निषाद, अनूप यादव, विजय यादव ने भी संबोधित किया। अयोध्या साहू, चंद्रजीत जायसवाल, शालिनी त्रिपाठी, अनीता द्विवेदी, जोखन चौधरी, दिलीप रामचन्द्र चौरसिया, अंबिकेश श्रीवास्तव, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे। चिल्हिया में अजय चौरसिया, गौतम मिश्र, रामप्रीत गुप्ता, अमरेंद्र पांडेय की मौजूदगी में पौधरोपण हुआ। बढ़नी के लोहियानगर में पौधरोपण कार्यक्रम में शकील शाह, जावेद खान, राधेश्याम शर्मा शामिल रहे।
माता प्रसाद की अगुवाई में काटा केक
इटवा/बांसी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के साथ केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। सपा नेता सत्यानंद सिंह, बेचई यादव, रमापति पांडेय, अमित दूबे, अब्दुल लतीफ, सुरेश पांडेय, दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे। नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष लालजी यादव, अमित बख्शी, अजहरुद्दीन खान, बरकत अली राईनी, अरुण गुप्त आदि उपस्थित थे। सपा नेता अंबिकेश श्रीवास्तव ने रानी लक्ष्मीनगर में पथरकट्ट समाज के लोगों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
गरीबों में बांटे राशन का पैकेट
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया ने रामनगर वार्ड में राशन सामग्री का पैकेट वितरित किया। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में केक काटकर सपाइयों ने जन्मोत्सव मनाया। सिद्धार्थ विवि के प्रांगण में पौधरोपण किया। सपा नेता रामचंद्र यादव, प्रदीप पासवान, श्रीराम जायसवाल, प्रदीप चौबे आदि मौजूद रहे।