फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bypassing the tension, people retained friendships

तनाव दरकिनार, लोगों में दोस्ती बरकरार

Sat, 07 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत और नेपाल के आपसी रिश्तों में भले ही खटास उत्पन्न हो गई हो, मगर सीमावर्ती क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं दिख रहा। गौतम बुद्ध की सरजमीं पर दोनों के सीमावर्ती लोग रोटी-बेटी के संबंधों को पूरी शिद्दत से निभा रहे हैं।
विज्ञापन

 दोनों मुल्कों के सीमायी इलाके के जरूरतमंद आराम से एक-दूसरे के पास आ-जा रहे हैं। काठमांडू और नई दिल्ली के बीच तनातनी से लोग चिंतित हैं, मगर अपने प्रगाढ़ संबंधों के कारण बेखबर भी। बॉर्डर क्षेत्र के लोगों का साफ कहना है कि भारत और नेपाल केवल पड़ोसी नहीं, परिवार हैं। भारत के बिना न नेपाल बढ़ सकता है और न ही नेपाल को छोड़कर भारत।
विज्ञापन

भारत के अलीगढ़वा (कपिलवस्तु थाना) और नेपाल के चाकरचौड़ा बाजार के बीच सिर्फ नो मेंस लैंड का फासला है। यानी कुल 25 से 30 फीट। दाल-रोटी भी खरीदनी हो तो लोग चाकरचौड़ा से अलीगढ़वा आते हैं। ठीक ऐसे ही सौंदर्य प्रसाधन, कपड़ा की जरूरत हो तो अलीगढ़वा से चाकरचौड़ा बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर से ठीक सटे दुकान खोले अलीगढ़वा के सतीश का कहना है कि अंतिम छोर पर स्थित यह बाजार तो नेपाल पर ही टिका हुआ है। वहां के  लोग  खरीदारी के लिए न आएं तो  दुकानदारी  ठप हो जाएगी। चाय की  चुस्की ले रहे वीरेंद्र ने कहा  कि  भारत  और नेपाल का अंतर हमें नहीं पता।

बचपन से ही हम इस पार से जुड़े हुए हैं।
दोस्त, यार, बाजार सब कुछ यहीं हैं। नेताओं का क्या है, उन्हें तो बस अपने हित साधने हैं। देश का और जनता का हित उन्हें समझ नहीं आ रहा। कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया चाकरचौड़ा के कपड़ा तथा जनरल स्टोर व्यापारी भान का था। उन्होंने कहा कि तीन माह से आंदोलन के चलते रास्ता अवरुद्ध है। माल नहीं ला पा रहे। भारत के सहारे कारोबार टिका है। कुछ लोग निजी हित के लिए दोनों देशों के संबंधों को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, मगर कामयाबी नहीं मिलेगी। भारत ही हमारा सच्चा हम दर्द है। यहीं पान की दुकान खोले महेंद्र शर्मा ने भी दोनों देशों के बीच तनाव पर चिंता जताई। कहा कि कोई कुछ कर ले, हमारे संबंध नहीं टूटने वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed