फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   bypass will make in shohratgarh

शोहरतगढ़ में बनेगा बाईपास : सांसद

Fri, 27 Nov 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bypass will make in shohratgarh
शोहरतगढ़ में बनेगा बाईपास : सांसद
विज्ञापन

गोरखपुर-लखीमपुर एक्सप्रेस चलाने का भी आश्वासन मिला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के बौद्ध सर्किट पर स्थित शोहरतगढ़ में बाईपास का जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि यह घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की। उन्होंने यह जानकारी पत्रकार वार्ता में दी।

लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा बुद्ध सर्किट पर स्थित शोहरतगढ़ कस्बे के अंदर स्थानीय यातायात के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कपिलवस्तु, बलरामपुर में दर्शन करने वाले विदेशी पर्यटकों के वाहन जाम में फंसते हैं। स्थानीय लोगों को भी समस्या होती है। शोहरतगढ़ पर बाईपास बन जाने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जल्द ही बाईपास प्रोजेक्ट शुरू किए जाने का आश्वासन दिया है। बताया कि बुधवार को केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई। रेलमंत्री से गोरखपुर-लखीमपुर एक्सप्रेस को बहाल कराने को कहा, उन्होंने भी यह ट्रेन जल्द ही दोबारा चलवाने का आश्वासन दिया। कहा कि वर्ष 2014 तक देश में राष्ट्रीय राजमार्ग केवल सात हजार किलोमीटर थे, पांच वर्ष में यह 11,000 किलोमीटर लंबे बनाए जा चुके हैं। केंद्र और राज्य सरकारों की अगुवाई में बेहतरीन सड़कों का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed