{"_id":"64f0fa880376e009dc0b2997","slug":"by-tying-rakhi-to-brothers-sisters-took-the-promise-of-protection-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3887-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भाइयों को राखी बांध कर बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भाइयों को राखी बांध कर बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन
Fri, 01 Sep 2023 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
भाइयों को राखी बांध कर बहनों ने लिया सुरक्षा का वचन
सिद्धार्थनगर। श्रावण मास की पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांध सुरक्षा का वचन लिया।
शहर में सुबह में ही बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधना प्रारंभ कर दिया। बृहस्पतिवार को भी दिन भर बाजारों में रौनक रही। मिठाई, दूध की दुकानों पर भीड़ लगी रही। जगह-जगह खोवा, छेना तथा बेसन के लड्डू सहित अन्य प्रकार की मिठाइयां दुकानों में सजी थी।
-- -- -- -- -- -- -
दिन भर नजर आया उत्साह
सिद्धार्थनगर। रक्षाबंधन का पर्व तहसील मुख्यालय डुमरियागंज, उसका सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के डुमरियागंज, भारतभारी, बेवा, बैदौला, शाहपुर, हल्लौर सहित पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल रहा। भाई बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाले गीत... भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना....... बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है........व मेरे भैया मेरे अनमोल रतन, जैसे गीत वातावरण में गूंजते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
बुजुर्गों में दिखा उत्साह
सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु होने की कामना की गई। प्रतिभा ने अपने भाई शुभम व श्याम सुंदर को, सलोनी ने अपने भाई शिवांस को, प्रिया ने मयंक को व 75 वर्षीय फूलमती ने अपने 80 वर्षीय भाई परशुराम कसौधन की कलाई पर राखी बांध कर जीवन भर रक्षा करने का वचन लिया। प्रिया कौशल, मुस्कान कौशल व खुशी ने अपने भाईयों के साथ पालतू कुत्ते टॉमी को रक्षा सूत्र बांधकर त्योहार का आनंद लिया।