फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bus started on Barhni-Chafa route after five years

Siddharthnagar News: पांच वर्ष बाद शुरू हुई बढ़नी-चाफा रूट पर बस

Fri, 20 Dec 2024 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bus started on Barhni-Chafa route after five years
-डुमरियागंज के बढ़नी-चाफा से सुबह सात बजे चलकर 10:30 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेगी रोडवेज बस
विज्ञापन

-सैकड़ों लोगों की आसान हुई यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील के बढ़नी-चाफा नगर पंचायत वासियों के लिए खुशखबरी और राहतभरी खबर है। लगभग पांच वर्ष बाद बढ़नी-चाफा से सिद्धार्थनगर बस सेवा एक बार फिर से शुरू हो गई है। इससे सिद्धार्थनगर के अंतिम छोर पर बसे बढ़नी-चाफा और भडरिया, भवानीगंज, बयारा सहित बलरामपुर सरहद के गांव वालों की जिला मुख्यालय की डगर आसान हो गई है।
रोडवेज की बस सेवा बंद होने से लोगो को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए चार प्राइवेट वाहन बदलने पड़ते थे और उनका किराया भी अधिक खर्च हो जाता था, लेकिन अब परिवहन बस सेवा फिर से शुरू होने से समय और किराया दोनों में बचत होगी। डुमरियागंज के बढ़नी-चाफा से रोडवेज बस सुबह सात बजे चलकर 10:30 बजे सुबह जिला मुख्यालय और फिर 12 बजे बांसी होते हुए बस्ती और फिर बस्ती से बांसी होते हुए शाम चार बजे बढ़नीचाफा पहुंचेगी।
विज्ञापन

बस का पहले की तरह रात्रिकालीन विश्राम बढ़नी-चाफा में ही रहेगा। इसके बाद यह बस सुबह फिर सात बजे बढ़नी-चाफा से डुमरियागंज और बांसी होते हुए सिद्धार्थनगर पंहुचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ग्रामीणों की मांग और जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़नी-चाफा से सिद्धार्थनगर बस सेवा का संचालन शुरु करा दिया गया है। यात्रियो की संख्या कम होने और परिवहन की राजस्व घटने के कारण मजबूरन यह बस सेवा कुछ वर्ष पहले रोक दी गई थी।
-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed