{"_id":"67b2238067699ecb84070d7e","slug":"bulldozer-used-to-remove-encroachment-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-132527-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में सड़क की पटरी से अतिक्रमण जेसीबी मशीन से हटवाते हुए एसडीएम राहुल सिंह व ईओ अजय
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़ । नगर पंचायत शोहरतगढ़ के मुख्य मार्ग पर एसडीएम राहुल सिंह व ईओ अजय कुमार के नेतृत्व में रविवार को अभियान चला कर सड़क की पटरी पर किए गये अतिक्रमण मुक्त कराया गया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी गई।
अभियान स्टेशन मार्ग से शुरू किया गया। सड़क के दोनों तरफ नाली के बाहर जिसने भी अतिक्रमण किया था। सबको बुलडोजर से हटा दिया गया। गड़ाकुल में नाली पर मकान की सीढ़ियां व नाली के आगे बढ़ा कर लगाए गए दुकानों को भी हटा दिया गया है। पुलिस बूथ होते हुए तहसील मार्ग तक सड़क पर इधर उधर ठेला लगाए लोगों को भी हटा दिया गया है। एसडीएम ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण किसी ने किया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
शोहरतगढ़ कस्बा अतिक्रमण के कारण जाम से हांफता रहा है। रोगियों को अस्पताल पहुंचने, जरूरत मंद को खरीदारी करने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। वाहनों की रफ्तार कस्बे अंदर एनएच 730 पर थम जाती है। यही नहीं कस्बा पार करने में एक-एक घंटे का समय लग जा रहा है। रोज वाहनों की लंबी कतारें राहगीरों व वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन चुका है। इस समस्या को लेकर कुछ नगरवासी ईओ को कई बार पत्र लिखे। उसके बाद डीएम से भी शिकायत की गई।