फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   budhi rapti lal nishan

बूढ़ी राप्ती नदी लाल निशान पार

Thu, 23 Jul 2020 07:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
budhi rapti lal nishan
बूढ़ी राप्ती नदी लाल निशान पार
विज्ञापन

उसका और जोगिया क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की पानी से घिरे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बूढ़ी राप्ती नदी खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बहने से जोगिया और उसका क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। चारों तरफ से पानी से घिरे होने के कारण लोगों को जरूरी कार्य से घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को खतरे के निशान 85.650 से ऊपर 80 सेमी ऊपर 86.450 पर बह रहा था। इससे जोगिया क्षेत्र भुतहिया, लखनापार, बड़हरा, खलगंवा डीह, थिरहवां, कोडरा, लोधवा, जोगिया, नानूडीह आदि गांव पानी से चारों तरफ से घिर गए हैं। उसका क्षेत्र के फुलवरिया, परसा गोशाला, अजिगरा, हथिवड़ताल, लाऊखाई, तालबगहिया, तालभिरौना, चौबाहेडीह, भलुहा गांव भी बाढ़ के पानी के चारो तरफ से घिरे हैं। यहां के लोगों का जरूरी कार्य से और दैनिक उपयोग में आने वाले सामान खरीदने के लिए घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बाढ़ प्रभावित गांव निवासी रामप्रसाद, उमापति, रमाशंकर, निरहू, हरिप्रसाद का कहना है कि हालत यह है कि गांव में कोई गंभीर रूप से बीमार है तो उसे दवा कराने अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो गया है। उधर, राप्ती नदी ने भी रफ्तार पकड़ ली है। राप्ती का जलस्तर लाल निशान से मात्र 22 सेमी दूर है। वहीं कूड़ा, जमुआर, घोघी और तेलार नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

नदियों का जलस्तर (मीटर में)
नदी खतरे का स्तर बुधवार बृहस्पतिवार
बानगंगा 93.420 91.00 90.80
बूढ़ी राप्ती 85.650 86.450 86.460
राप्ती 84.900 84.550 84.680
जमुआर 84.89 82.75 83.30
तेलार 87.500 87.50 86.90
कूड़ा 83.520 83.310 83.500
घोघी 87.000 87.00 87.15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed