फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BSP made a direct fight of BJP-SP triangular

भाजपा-सपा की सीधी लड़ाई को बसपा ने बनाया त्रिकोणीय

Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
BSP made a direct fight of BJP-SP triangular
भाजपा-सपा की सीधी लड़ाई को बसपा ने बनाया त्रिकोणीय
विज्ञापन

- कपिलवस्तु में बदल सकता है सियासी समीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में चुनावी पारे के साथ सियासी समीकरण भी बदल रहा है। भाजपा, सपा की सीधी टक्कर के बजाय बसपा ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। इस बार विकास के मुद्दों की चर्चा है। राजनीतिक पार्टियों के बेस वोट के आधार पर लोग कयास लगा रहे हैं। आखिरी दौर में कौन सिरमौर बनेगा, इस पर लोगों की नजर टिकी हुई है।

कपिलवस्तु सीट से मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही को इस बार विपक्षी दलों के प्रत्याशियों से कड़ी चुनौती मिल रही है। पहले इस सीट की पहचान नौगढ़ के रूप में थी। वर्ष 2012 में परिसीमन के बाद नौगढ़ विधानसभा सीट का नाम कपिलवस्तु हो गया और इसे अनुसूचित जाति के सुरक्षित कर दिया गया। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। पार्टी ने इस बार भी उन्हीं पर दाव लगाया है। जनता में क्षेत्र की सड़कों की बदहाली को लेकर नाराजगी है। आदर्श आचार संहिता लगने से कुछ दिन पहले नौगढ़-सोहांस मार्ग की शिलान्यास कर स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। टिकट की लाइन में लगे अन्य दावेदारों को दरकिनार कर भाजपा ने एक बार फिर श्यामधनी राही को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया। इस बार भाजपा प्रत्याशी को सपा उम्मीदवार विजय पासवान से कड़ी चुनौती मिल रही है। विजय पासवान वर्ष 2012 में बड़े अंतर से चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक बने थे और वर्ष 2017 में चुनाव भले ही हार गए थे, लेकिन दूसरे नंबर पर थे। सपा का परचम इस सीट पर फहराने के लिए वे पूरे जी जान से लगे हैं। वहीं, बसपा के टिकट से कन्हैया कन्नौजिया चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सपा से टिकट न मिलने पर वह नामांकन के दौरान बसपा में शामिल हो गए और हाथी की सवारी कर चुनावी मैदान में हैं। राजनीति में नई इंट्री के बावजूद भी कन्हैया कन्नौजिया सजातीय और बसपा के वोट बैंक के सहारे मजबूती से डटे हैं। भाजपा और सपा के मतों में सेंधमारी करने की रणनीति पर काम करते हुए चुनावी समीकरण को बदलने में जुटे हैं। कांग्रेस ने देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू को मैदान में उतारा है। वह भी चुनावी मैदान में कांग्रेस के घोषणा पत्र और प्रियंका गांधी के चुनावी वादों को गिनाकर जनता में पैठ बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

----
विकास के मुद्दे
-कपिलवस्तु में पर्यटन सुविधाएं।
- बाढ़ की त्रासदी ।
- खराब सड़कें, परिवहन सुविधा।
-काला नमक चावल के प्रोजेक्ट का अभाव ।
इस बार कुल प्रत्याशी
1-श्यामधनी राही-भाजपा
2-विजय पासवान-सपा
3-कन्हैया प्रसाद कन्नौजिया-बसपा
4-देवेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू-कांग्रेस
5-भग्गन-सबका दल यूनाईटेड
6-भालू उर्फ संजय-समझदार पार्टी
7-महेश कुमार राव-आम आदमी पार्टी
8-शंभू प्रसाद-बहुजन मुक्ति पार्टी
9-संजय कुमार-बहुजन महा पार्टी
10-पिंगल प्रसाद-निर्दल
---------
जातीय समीकरण
मुस्लिम-21 प्रतिशत
दलित-17 प्रतिशत
ब्रह्मण-15 प्रतिशत
यादव-11 प्रतिशत
गैर यादव ओबीसी और अन्य सवर्ण जातियां-36 प्रतिशत
---
वर्ष 2012 की स्थिति
विजय पासवान-सपा-78344
श्रीराम चौहान-भाजपा-41474
पट्टूराम आजाद-बसपा-32204
कैलाश पंछी-कांग्रेस-11554
-------
वर्ष 2017 की स्थिति
श्यामधनी राही-भाजपा-114082
विजय पासवान-सपा-75928
चंद्रभान-बसपा-37166
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed