फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BSA gave tahrir against clerk

माननीयों का नाम लिखे शिलापट्ट पर पैरों से प्रहार का आरोप, लिपिक के खिलाफ बीएसए ने तहरीर दी

Wed, 24 Feb 2021 09:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
BSA gave tahrir against clerk
लिपिक के खिलाफ बीएसए ने तहरीर दी
विज्ञापन

माननीयों के नाम लिखे शिलापट्ट पर पैरों से प्रहार करने का आरोप
निलंबित वरिष्ठ सहायक के खिलाफ बीएसए ने थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय के निलंबित वरिष्ठ सहायक पर माननीयों के नाम लिखे शिलापट्टों पर पैरों से प्रहार करने का आरोप लगा है। बीएसए ने साक्ष्य समेत सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बीएसए राजेंद्र सिंह की ओर से सदर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया गया है कि बीते दिनों बेसिक शिक्षा मंत्री की ओर से 126 पुनर्निर्माण के लिए चयनित विद्यालयों का शिलान्यास किया गया। शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री, सांसद समेत विधायक, डीएम, सीडीओ का नाम अंकित है। शिलापट्ट कार्यालय की गैलरी में सुरक्षित रखे गए थे। इन्हें संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सौंपा जाना है। आरोप है कि 22 फरवरी की दोपहर वरिष्ठ सहायक बीएसए कार्यालय में आया और गैलरी में रखे शिलापट्टों पर गुस्से में पैरों से प्रहार किया। इसका साक्ष्य सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है। यह कृत्य माननीयों और उच्चाधिकारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है। इस बाबत बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ सहायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए थाने में शिकायती पत्र दिया है। साक्ष्य के रूप में सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनाकर भी सौंपी गई है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि निलंबित वरिष्ठ सहायक उपशिक्षा निदेशक बस्ती मंडल कार्यालय में संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed