फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Brokers misleading patients in siddharthnagar Medical college

Siddharthnagar News: मरीजों को गुमराह कर रहे दलाल, अपनी बाइक पर ले जा रहे दवाएं खरीदवाने

Fri, 16 Jun 2023 03:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Fri, 16 Jun 2023 03:39 PM IST
सार

प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दलालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ओपीडी के अंदर के मौजूद रहने वाले दलालों पर कार्रवाई की जाएगी। बाउंड्री के पास जहां मिट्टी डाली गई, उसे हटाया जाएगा। उसी स्थान पर सीसीयू बनाने का प्रस्ताव भी है।

विज्ञापन
Brokers misleading patients in siddharthnagar Medical college
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी से मरीज से बातचीत करके बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदारी करने के लिए बा

विस्तार

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दलाल बेखौफ होकर मरीजों को ठगने का धंधा कर रहे हैं। वे ओपीडी से बाहर निकलते ही मरीजों को बातचीत में उलझा कर गुमराह करते हैं और अपनी बाइक पर बैठाकर कमीशन वाली दवा खरीदवाने ले जाते हैं।

विज्ञापन


वहीं ओपीडी में पैनी नजर रखने वाले दलाल मरीजों को भ्रमित करके अस्पताल की चहारदीवारी तक ले जाते हैं, जहां अंदर खड़े मरीजों और उनके परिजनों को बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदवाई जाती है। ये खेल खुलेआम चल रहा है, लेकिन मेडिकल कॉलेज प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कई बार दलाल पकड़े जा चुके हैं, लेकिन मरीजों के शोषण को रोकने में प्रशासन भी असफल साबित हो रहा है। ओपीडी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ये कैमरे एनएमसी की ओर से लगाए गए हैं, जिसमें एनएमसी ऑफिस से ऑनलाइन निगरानी होती है, लेकिन रिकॉर्डिंग नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग के लिए एक हार्ड डिस्क लगाने की आवश्यकता है, जो नहीं हो सका है। डॉक्टरों की ओपीडी में गैर विभागीय लोगों को नियमित रूप से बैठने और दलाली करने पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 830 मरीजों ने पंजीयन कराया, करीब 400 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने पुराने पर्चे पर इलाज कराया। इन्हीं मरीजों में कुछ लोगों को दलाल गुमराह करते हैं।

 

सीन एक : जो दवाएं अस्पताल के स्टोर में थीं, उन्हें भी खरीदवा दिया

दोपहर 12.10 बजे : कोड़रा ग्रांट से आई बसंती ने ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लिया और डॉक्टर ने छोटी पर्ची पर बाहर की दवा लिख दी। जैसे ही बसंती ओपीडी से बाहर निकलीं तो दलाल ने उनसे बातचीत शुरू कर दी और उन्हें सस्ती दवा दिलाने की बात करते हुए बाउंड्री के पास ले गया। रिपोर्टर ने महिला से बात की तो उन्होंने बताया कि दलाल ने गुमराह कर दिया, जो दवा सरकारी स्टोर में मिलनी थी, उसे भी खरीदवा दिया।

सीन दो : बाहर निकलते ही बैठा लिया बाइक पर

दोपहर 12.30 बजे : नेपाल के तौलिहवा से आए सूर्यबली त्वचा रोग की ओपीडी से बाहर निकले तो उनके हाथ में बाहर की दवा की छोटी पर्ची भी थी। दलाल ने गुमराह किया और उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर निजी मेडिकल स्टोर ले गया। फिर वापस उसी स्थान पर पहुंचा दिया, मरीज ने डॉक्टर को दवा दिखाई तो दवा कुछ अलग थी तो उन्हें लेकर वापस जा रहा था। उसी वक्त रिपोर्टर ने दलाल को रोककर मरीज से बातचीत करने की कोशिश की तो वह भाग खड़ा हुआ।

सीन तीन : आप कुछ मत पूछो, मुझे फिर आना है

दोपहर 12:35 बजे। सजरून नाम की महिला ओपीडी से बाहर निकलीं तो दलाल ने उन्हें रोका, लेकिन उन्होंने जागरूकता का परिचय देते हुए कहा कि मैं दवा खरीद लूंगी। तुम्हारी मदद की जरूरत नहीं है। रिपोर्टर ने मरीज से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि आप मीडिया वाले हैं, लेकिन कुछ पूछिए मत। मुझे फिर यहीं आना है, डॉक्टर पहचान लेंगे तो इलाज नहीं करेंगे।

 

तत्कालीन सीएमएस ने चलवा दी थी जेसीबी

करीब डेढ़ साल पहले संयुक्त जिला अस्पताल की तत्कालीन सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने मेडिकल स्टोर के पास दीवार के किनारे डाली गई मिट्टी को जेसीबी से हटवा दिया था, लेकिन कुछ समय बीता तो दवा के दलालों ने फिर वहां अड्डा बना लिया।

प्राचार्य ने दलाल को पकड़कर थाने में भेजवाया था

इमरजेंसी वार्ड में दवा देते हुए मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने एक दलाल को पकड़ा था। सदर पुलिस को बुला लिया और सौंप दिया था। पुलिस पकड़कर ले गई थी और लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी और आरोपित को ससम्मान छोड़ दिया गया।

दवा के नाम पर ठगे थे तीन हजार रुपये

बीते वर्ष एक दलाल ने डुमरियागंज क्षेत्र के मरीज को झांसा में ले लिया। खुद को स्वास्थ्यकर्मी बताकर तीन हजार रुपये ले लिया। दोबारा रुपये लेने पहुंचा था, तभी मरीजों के परिजन ने दबोच लिया। कुछ लोगों ने पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। बाद में पता चला कि वह एक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में दलालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ओपीडी के अंदर के मौजूद रहने वाले दलालों पर कार्रवाई की जाएगी। बाउंड्री के पास जहां मिट्टी डाली गई, उसे हटाया जाएगा। उसी स्थान पर सीसीयू बनाने का प्रस्ताव भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed