{"_id":"67718463b2f890f6fd038ddd","slug":"broken-bridge-could-not-be-repaired-even-after-seven-years-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129868-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सात वर्ष बाद भी नहीं बन पाई टूटी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सात वर्ष बाद भी नहीं बन पाई टूटी पुलिया
Sun, 29 Dec 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से बैदौली मार्ग पर जखौलिया गांव के पास बाणगंगा नदी पर बनी पुलिया बाढ़ के पानी से सात वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन, अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है। जिसके चलते लोगों को इस पुल से आवागमन में परेशानी होती है। जखौलिया गांव के पास बाणगंगा नदी पर बना पुल 2017 में आई बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गई था। स्थानीय लोग पीडब्ल्यूडी विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से इस क्षतिग्रस्त पुल की जगह दूसरा नए सिरे से पुल को बनवाने की मांग कर रहे हैं,मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग बरसात के समय हल्की सी मिट्टी डालकर जुगाड़ कर देता है। बरसात का समय जब बीत जाता है तो इसे देखने कोई नहीं आता। इस पुल की दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।
इस पुल के द्वारा राहगीरों का चार पहिया एवं दो पहिया वाहन के द्वारा आना जाना हमेशा लगा रहता है। इसी क्षेत्र के प्रधान विरेन्द्र कुमार जायसवाल, त्रिभवन, रविंद्र चौधरी, घनश्याम, अर्जुन, अमरनाथ, प्रजाराम यादव, अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि मोहीउद्दीन खान, महेंद्र, जटाशंकर, दूधनाथ चौहान, प्रेमशंकर पांडेय लोगों ने इस क्षतिग्रस्त हुए पुल को सही कराने की मांग की है। जिससे यहां लोगों को आने जाने में सुविधा मिल सके।