{"_id":"63fe56cf5040d182ff08ace4","slug":"bring-speed-in-disposal-of-revenue-promises-said-ranga-rao-siddharthnagar-news-c-7-1-70443-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वादों के निस्तारण में लाएं तेजी: रंगाराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वादों के निस्तारण में लाएं तेजी: रंगाराव
Wed, 01 Mar 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते राजस्व परिषद के सदस्य एसपीएस रंगाराव।
सिद्धार्थनगर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भ्रमण के बाद राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) एसपीएस रंगाराव ने कार्य वृत्ति की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने पर जोर दिया।
उन्होंने जिले में खाद की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली, साथ ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु तक बसों का संचालन राने का निर्देश दिए। जनपद में काला नमक चावल की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया की एक जनपद एक उत्पाद के तहत चयनित काला नमक चावल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड के गठन के बाद वेबसाइट बनाई जाएगी। सदस्य राजस्व परिषद ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में एनएचएम के डॉक्टरों को ओपीडी में बैठाकर इलाज कराये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर के बैठने के लिए शेड्यूल बना दिया गया है और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया की गर्मी का मौसम आ रहा है जर्जर तारों का मरम्मत कराएं। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, डीडीओ शेषमणि सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य उपस्थित रहे।