फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Breakup of 3.4 lakhs by making less road at another place

दूसरी जगह व कम सड़क बनाकर 3.4 लाख का गोलमाल

Sat, 18 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Breakup of 3.4 lakhs by making less road at another place
दूसरी जगह व कम सड़क बनाकर 3.4 लाख का गोलमाल
विज्ञापन

बर्डपुर। बर्डपुर ब्लॉक में मनरेगा से कराए गए कार्यों की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है। यहां के ग्राम बजहा में प्रस्तावित स्थान की जगह दूसरे स्थान पर सड़क निर्माण कराने की मनमानी की गई। साथ ही निर्धारित लंबाई से कम सड़क बनाने के बावजूद पूरा भुगतान निकाल लिया गया। 3.40 लाख रुपये के गोलमाल और लापरवाही मामले में सीडीओ पुलकित गर्ग ने आरोपितों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ग्राम बजहा के टोला नरखोरिया में मनरेगा से बंधे से सरहद तक सीसी एवं इंटरलॉकिंग कार्य 6.41 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित था। यह कार्य पूर्ण दिखाते हुए नवंबर 2020 में 6.11 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया। शिकायत के बाद डीसी मनरेगा संजय शर्मा की ओर से स्थलीय जांच में इस सड़क पर मौके पर सीसी एवं इंटरलॉकिंग का निर्माण नहीं पाया गया। वहीं खंड विकास अधिकारी बर्डपुर तथा अवर अभियंता की जांच में पाया गया कि यह सड़क प्रस्तावित स्थल पर नहीं बनाकर दूसरे स्थान पर बना दी गई। इसकी जांच में गांव में प्रस्तावित 459 मीटर लंबी तीन इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण होना था, जिनको पूर्ण दिखाते हुए 18.96 लाख रुपये का भुगतान करा लिया गया। जबकि मौके पर सिर्फ 410 मीटर सड़क का निर्माण पाया गया। इस तरह जांच में पाया गया कि 49 मीटर सड़क का निर्माण नहीं करते हुए दो लाख रुपये का गबन किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम बर्डपुर नंबर 10 के टोला देउराचौधरी में मनरेगा से प्राथमिक विद्यालय परिसर में 418 वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग कराया जाना था। जांच में मौके पर सिर्फ तीन सौ वर्ग मीटर इंटरलॉकिंग कार्य और विद्यालय परिसर में पांच झूलों की जगह सिर्फ चार झूले पाए गए। यहां 1.40 लाख रुपये गबन करने की पुष्टि हुई है। वहीं ग्राम भगवानपुर के टोला मझौवा में निर्माण के बाद सीसी सड़क टूटकर उखड़ गई है। सीडीओ पुलकित गर्ग ने डीसी मनरेगा को निर्देश दिया है कि बिना कार्य कराए भुगतान कराने, मानक के विपरीत गुणवत्ता विहीन कार्य कराने के उत्तरदायी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमानुसार वसूली तथा विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीसी मनरेगा संजय शर्मा का कहना है कि मामले में जिम्मेदार सभी को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed