{"_id":"603675a88ebc3e14ff1e7e40","slug":"bolero-enters-the-standing-truck-four-injured-siddharthnagar-news-gkp3860254182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला से लौट रहे थे, खड़ी ट्रक में घुसी बोलेरो, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला से लौट रहे थे, खड़ी ट्रक में घुसी बोलेरो, चार जख्मी
विज्ञापन
खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, चार घायल
मेला से लौट रहे थे सभी लोग, 10 लोग थे सवार
खेसरहा के सोरवा चौराहे के पास देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। थानाक्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित सोरवा चौराहे के पास खड़े ट्रक में एक बोलेरो जाकर पीछे से भिड़ गई। हादसे चार लोग जख्मी हो गए।
सभी घायलों को खेसरहा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र (संतकबीरनगर) के छिबरा गांव निवासी 10 लोग एक बोलेरो में सवार होकर मेला देखने के लिए बांसी कस्बे में मंगलवार की रात आए थे। बताया जा रहा है कि देर रात घर लौट रहे थे। अभी खेसरहा थानाक्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग पर स्थित सोरवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जाकर भिड़ गए। हादसे में बोलेरो सवार इमरान (28) शफीकुर्रहमान (30), ताहिर (25), जहीर (20) को गंभीर चोट आईं। जबकि छह अन्य लोगों को मामूली चोट आई थीं।