{"_id":"6a3ecbb5607e9433fc088527","slug":"body-of-a-young-man-found-by-the-roadside-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160403-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क के किनारे मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क के किनारे मिली युवक की लाश
Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के जिग्निहवा चौराहे पर शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे एक युवक का शव सड़क किनारे दुकान के पास मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मिश्रौलिया के रेहरा गांव निवासी 32 वर्षीय गोमती निषाद पुत्र बाबू राम जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था, काफी दिनों से जिगनिहवा बाजार और आसपास में घूमता रहता है। रात्रि में सड़क की पटरी और दुकान के सामने सो जाता था। उसका शव शुक्रवार सुबह जिग्निहवा बाजार में दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन