फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Board uprooted from JCB, ultrasound center sealed

Siddharthnagar News: जेसीबी से उखाड़ा बोर्ड, अल्ट्रासाउंड सेंटर किया सील

Sat, 05 Aug 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Board uprooted from JCB, ultrasound center sealed
-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिंह अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार से सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर शुक्रवार को प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिंह अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगे कई डॉक्टरों के बोर्ड को जेसीबी बुलाकार गिरा दिया, इसके साथ अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया।

एसडीएम डा. ललित कुमार मिश्र की अगुवाई वाली मेडिकल टीम ने छापा मारा। घटना की जानकारी होते ही नगर में चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटर, अस्पताल और दवा की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद हो गए और डाक्टर मौका देख फरार हो गए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि
इस छापेमारी में रेडियोलॉजिस्ट के अनुपस्थित में दस मरीज का अल्ट्रासाउंड हुआ पाया गया, लेकिन जिस डॉक्टर का नाम बताया गया, उसने अल्ट्रासाउंड करने से इनकार कर दिया। इस सेंटर पर लगे बोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू जायसवाल, डॉ. कुमार अनुराग एवं डॉ. इशिका सिंह के नाम लिखे थे, जिसे तोड़कर हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डा. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि सील किए गए अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, सीपीयू, कीबोर्ड, प्रिंटर को पुलिस के हवाले कर दिया है। एक और क्लीनिक पर डा. सुरेश चंद्रा व डाॅ. प्रशांत कुमार के नाम का बोर्ड लगा है लेकिन ये लोग मौके पर नहीं मिले।



इनसेट.....

इनको दी गई नोटिस

छापेमारी के दौरान मिली खामियों के फलस्वरूप भारत मेडिकल स्टोर व बोर्ड पर लिखे गए हड्डी रोग के सर्जन डॉ. अनुराग जायसवाल, स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू जायसवाल, डॉ. इशिता सिंह, डॉ. सुरेश चंद्रा, डॉ. प्रशांत कुमार व डॉ. कुमार अनुराग से पूछताछ के लिए नोटिस दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएम त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड पर अल्ट्रासाउंड के जिन जांचों के बारे में लिखा गया है।



इनसेट......

यहां चला बुल्डोजर
अवैध अल्ट्रासाऊंड सेंटर पर बुल्डोजर की कार्रवाई ने कौतूहल बढ़ा दिया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बुल्डोजर ने सेंटर पर बोर्ड एक ही झटके में उखाड़ दिया।




ऐसी रही चर्चा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से महीनों से अल्ट्रा साउंड सेंटर चलने के बारे में स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करना प्रश्न खड़ा करता है। चर्चा है कि अस्पताल के नाक के नीचे इस तरह से अवैध क्लीनिक व सेंटर का संचालन बिना मिली भगत के संभव नहीं है।


-------

वर्जन
निजी अस्पताल में जो डॉक्टर मरीज नहीं देखते हैं, उनके नाम का बोर्ड लगा होना अपराध है। ऐसे मामले में डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी डॉक्टर का नाम निजी अस्पताल के बोर्ड पर होगा तो उन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.ललित कुमार मिश्र, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed