{"_id":"61ba22a141071c6fe90cfc51","slug":"blame-exploitation-to-telecom-company-siddharthnagar-news-gkp419999925","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया शोषण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीकॉम कंपनियों पर लगाया शोषण करने का आरोप
- पूर्वांचल विकास मंच ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा चार सूत्री ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पूर्वांचल विकास मंच ने टेलीकॉम कंपनियों पर उपभोक्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया है। मोबाइल रिचार्ज और डॉटा प्लान में हो रहे बदलाव पर नाराजगी जताते हुए पीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में पूर्वांचल विकास मंच के संस्थापक नंदलाल सोनी ने कहा कि सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 20-25 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी कर दी है। रिचार्ज प्लान की वैधता भी 28 दिन तक सीमित कर दी गई है जबकि उपभोक्ताओं को 30 दिन की वैधता मिलनी चाहिए। इसके अलावा डाटा प्लान में भी उपभोक्ताओं के साथ छलावा किया जा रहा है। पैसा तो उनसे 4जी का लिया जाता है लेकिन सुविधा 2जी और 3जी की ही दी जाती है। इस दौरान जय प्रकाश त्रिपाठी, निसार अहमद खान, सुनील गुप्ता, राजन सोनी, अभिषेक, संदीप आदि मौजूद रहे।