{"_id":"61a3b9d4179e1820551e2039","slug":"bjp-took-out-tractor-rally-and-made-farmers-aware-siddharthnagar-news-gkp417970875","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन
भाजपा के किसान मोर्चा की ओर से आयोजित रैली में ट्रैक्टर चलाते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को किया जागरूक
सिद्धार्थनगर। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से बीएसए ग्राउंड से ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली ट्रैक्टर रैली का जोगिया में समापन हुआ।
इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के हित में भाजपा सरकार ने बहुत कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों की सहमति नहीं बन पाने के कारण कृषि कानून वापस लेने का कार्य किया, जबकि कानून में एमएसपी हटाने का प्रावधान नहीं था और इसे जारी रखा जा रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने, किसान सम्मान निधि एवं सब्सिडी देने समेत कई कार्य किए। उन्होंने कहा कि आयोग का गठन कर किसानों के हित में कानून बनाए जाएंगे।
रैली में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बंधु उपेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री अविनाश शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मिश्र, पंकज चौबे, बनवारी निषाद, मनीष शुक्ल, अमित उपाध्याय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, देशराज चौधरी, राजेश भट्ट, पंकज श्रीवास्तव, शिवपूजन त्रिपाठी, अनिल अग्रहरि, दीपक गोस्वामी अनिल चौधरी शामिल रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, महामंत्री विजय कांत चतुर्वेदी, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे।