फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   BJP nominate candidate for election

भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्र में लगाया पुराने चेहरों पर दांव

Fri, 28 Jan 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP nominate candidate for election
भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्र में लगाया पुराने चेहरों पर दांव
विज्ञापन

बांसी से जयप्रताप, इटवा से सतीश, डुमरियागंज से राघवेंद्र, कपिलवस्तु से श्यामधनी प्रत्याशी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाजपा ने जिले की पांच में चार विधानसभा क्षेत्रों से पुराने चेहरों अर्थात वर्तमान विधायकों पर ही दांव लगाया है। शुक्रवार को जारी हुई सूची में बांसी से जय प्रताप सिंह, इटवा से डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह और कपिलवस्तु से श्यामधनी राही को प्रत्याशी घोषित किया गया। पिछले चुनाव में अपना दल एस के हिस्से में रही शोहरतगढ़ सीट पर असमंजस अभी भी बरकरार है।
बांसी से भाजपा प्रत्याशी घोषित हुए जय प्रताप सिंह सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसमें दो बार निर्दल और पांच बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की है। वर्ष 2017 में चुनाव जीतने और भाजपा सरकार बनने के बाद पहले उन्हें आबकारी फिर स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इटवा से प्रत्याशी बने डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी अभाविप कार्यकर्ता रहें और शिक्षक भी हैं। वे 2017 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीत हासिल की। साथ ही प्रदेश के दूसरे मत्रिमंडल विस्तार में उन्हें बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन

डुमरियागंज से घोषित प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह हियुवा के प्रदेश प्रभारी भी हैं। उन्होंने 2012 में चुनाव लड़ा और हार गए, वर्ष 2017 में वह पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। कपिलवस्तु से प्रत्याशी श्यामधनी भी हियुवा नेता रहे और जिला पंचायत सदस्य रहे। 2017 में पहली बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। भाजपा के अपने पुराने चेहरों पर दांव लगाने से इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी संघर्ष रोचक हो गया है। वहीं पांचवें विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में अभी भी यह असमंजस बरकरार है कि भाजपा इस पर अपना प्रत्याशी उतारेगी अथवा सहयोगी दल को यह सीट देगी। वैसे यहां से भाजपा और अपना दल से भी पार्टी का टिकट पाने के लिए कई दावेदार दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed