{"_id":"5d6956d38ebc3e93c41898a0","slug":"bjp-leader-siddharthnagar-news-gkp319606225","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता, चाचा समेत चार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता, चाचा समेत चार पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता, चाचा समेत चार पर हमला
- चाचा की हालत नाजुक, चारों का बस्ती जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। खाली मकान के सामने लघुशंका करने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक, उनके चाचा और दो अन्य पर हमला कर दिया। चारों को बस्ती जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाचा की हालत गंभीर है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जुआराई गांव निवासी परशुराम अपने बेटे का उपचार कराने बैदौला चौराहा स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर आए थे। बगल में खाली मकान के पास दोनों लघुशंका करने लगे। इस बात पर बैदौला चौराहा निवासी नौमान की परशुराम से कहासुनी हो गई। बीच बचाव को पहुंचे भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक प्रिंस पांडेय से भी नौमान भिड़ गया। मामला बढ़ता देख पास में ही पैथोलॉजी संचालक और प्रिंस के चाचा धर्मेश पांडेय व अरविंद गौतम भी वहां पहुंचे। यह देखकर नौमान ने पड़ोसी कल्लू को बुला लिया। कल्लू अपने साथ अकरम, बब्लू और कूड़ी निवासी पवन यादव को लेकर आ धमका। इसी दौरान किसी ने धर्मेश के सिर पर सरिए से वार कर दिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद प्रिंस, परशुराम और अरविंद को भी पीटा गया। सूचना पर डुमरियागंज और पथरा पुलिस पहुंची और चारों को बेंवा सीएचसी ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बबलू, कल्लू और अकरम को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल पर पथरा, डुमरियागंज थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है।
बस्ती जिला अस्पताल पहुंचे विधायक
- घायलों का हाल जानने के लिए डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और हियुवा बस्ती के जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी, भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा व लालजी शुक्ला बस्ती जिला अस्पताल पहुंचे।